गुरुवार, 16 मार्च 2023

मनसबदारी व्यवस्था

 

मनसबदारी व्यवस्था

 

मुगलों की सैन्य व्यवस्था में मनसबदारी व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्थान था  जिसे अकबर ने प्रारंभ किया था। यह ऐसी व्यवस्था थी, जिसके तहत मंसब की प्राप्ति से प्राप्तकर्ता की प्रशासकीय श्रेणीक्रम में स्थिति और पद का निर्धारण होता था। प्रत्येक सैनिक और असैनिक अधिकारी को मनसब प्रदान किया  गया था।

मंसब- अरबी भाषा का शब्द है )

 

आधार

 

अकबर द्वारा प्रारंभ की गई मनसबदारी व्यवस्था पूर्णतः नवीन नहीं थी। इसका आधार  मंगोल सेना की दशमलव प्रणाली ( खलीफा अब्बा सईद द्वारा प्रारंभ की गई व चंगेज का तथा तैमूर द्वारा प्रयुक्त ) थी, जिसका प्रयोग कुछ हद तक, सल्तनत काल में ही हो गया था। . हुमायूँ ने भी अपने काल में अमीरों के वर्गीकरण का प्रयास किया था (12 वर्ग ) लेकिन से वर्गीकरण सैनिक दस्ते की क्षमता के आधार पर नहीं किए गए।व्व्व

कुल मिलाकर मसंब व्यवस्था का आधार तुर्क मंगोल सैन्य व्यवस्था को माना जाता है।

स्वरूप, शुरू करने के कारण व विकास

मंसब शब्द के प्रयोग में दो अलग-अलग श्रेणियाँ' शामिल थी, जिन्हें जात और सवार - पद कहा जाता था। जात पद-मसंबदार का व्यक्तिगत वेतन (तलब ए खास) तथा शासकीय वर्ग में उसका पद स्तर निश्चित करता था।

सवार पद मंसबदारों द्वारा रखे जाने वाले घुड़सवारों की संख्या तथा उनके वेतन ( तलब ए ताबीनान) को निर्धारित करता था।

 मंसबदार द्वारा अपने जात पद की तुलना में रखे गए घुडसवारों की संख्या से उसकी श्रेणी का बोध होता था । अर्थात् जात पद के बराबर सवार रखने वाला प्रथम श्रेणी का मंसबदार, जात पद से कुछ कम अथवा आधे घुडसवार रखने वाला द्वितीय श्रेणी का मनसबदार तथा आधे से कम घुडसवार रखने वाला तृतीय श्रेणी का मंसबदार माना जाता था।

 मनसबदारी व्यवस्था शुरू करने के कारण

 

(i)                  अमीरों का वेतन निर्धारण पादशाह अपनी मर्जी से करता था, जिसके लिए कोई विशिष्ट नियम नहीं होता था। जिसके कारण जो क्षेत्र उन्हें मिलता था उनमें मनमर्जी से अपनी सेना बढाकर शक्ति बढाते थे।

(2) उमरावर्ग में उत्तरदायित्व बोध का अभाव था।

(3) सशस्त्र टुकडियों पर नियंत्रण की व्यवस्था का अभाव था ।

(4) अमीरों वर्ग द्वारा विद्रोहों के कारण उनकी शक्ति पर नियंत्रण करने की आवश्यकता थी। (5) कुछ अमीर अपेक्षित सैन्य दल से कम सैनिक रखते थे।

विकास

 अकबर के शासन के ग्यारहवे वर्ष (1566-67) में सैन्य सुधार की शुरूआत हुई, जबकि उमरा और शाही सेवकों के लिए निश्चित संख्या में सैनिकों का रखा जाना आवश्यक उतरदायित्व निर्धारित किया गया, जिससे की प्रत्येक अमीर शाही सेना के लिए कुछ सैनिक हमेशा तैयार रखे।

 

ग्यारहवे वर्ष के इन सुधारों का सांख्यिकी श्रेणी निर्धारण से कोई " संबंध नहीं था, इन सुधारो द्वारा केवल निर्धारित राजस्व (जागीर) के आधार पर सैनिक उत्तरदायित्व की परिधि तय की गई थी (प्रति सवार की निश्चित  दर के आधार पर)।

(- इस सुधार को कुछ विद्वान (वर्मा) इस तरह व्यक्त करते हैं " अकबर के शासन के 11वे वर्ष में पहली बार मनसब प्रदान किए जाने का संदर्भ मिलता है, लेकिन वेतन अभी भी (18 वे वर्ष तक) पद से संबंधित दायित्वों के निरूपण किए बिना दिए जाता था।।

संख्या पर आधारित पदों( सांख्यिकी श्रेणी के आधार पर निश्चित संख्या में सवार रखना) की शुरूआत 18 वे शासकीय वर्ष (1573-74) में हुई।

अबुल फजल के अनुसार अठारहवे शासकीय वर्ष में दाग का प्रचलन हुआ और शाही अधिकारियों के पद श्रेणी निश्चित किए गए। पर इन पर अमल अगले वर्ष (1574-75) में किया गया।

अधिकारी और अन्य सेवक नकद वेतन प्राप्त करते थे तथा उनकी योग्यता एवं  सैनिक संख्या के आधार पर उनकी श्रेणी निश्चित की गई। इस प्रकार प्रथम बार मंसब शब्द को पद के अर्थ में प्रयुक्त किया गया।

मुअतमिद खाँ ने 18 वे वर्ष में पद के अर्थ मे मनसब के प्रचलन का विवरण देते हुए कहा है कि देहबासी (10) से पंचहजारी (5000 ) तक पद, श्रेणियां निर्धारित की गई तथा प्रत्येक के लिए वेतन निर्धारित किया गया।

इस समय एक नियम यह भी प्रस्तावित किया गया कि मनसबदार अलग से अपने व्यक्तिगत घोड़े तथा हाथी दाग हेतु प्रस्तुत करेंगे।

एक सिंह अस्पा (तीन अश्वों वाला) सैनिक को तीन घोडे लाने होते थे, जबकि, दुअस्पा सैनिक को दो और यक अस्पा सैनिक को एक घोड़ा दाग के लिए प्रस्तुत करना पड़ता था।

मातहत सैनिकों के वेतन की दर अलग से निर्धारित की गई थी।

 18 वे वर्ष के सुधारों की एक  विशेषता यह भी थी कि मनसबदार अपने सैनिकों के घोड़ों के अतिरिक्त अन्य जानवरों घोड़ो, हाथी, ऊँट भी रखने को बाध्य था। और निर्धारित नियमों के अनुसार उन्हें रखने का खर्चा दे दिया जाता था।  यह व्यवस्था बाद में प्रचलित नियमों से भिन्न थी, जिसके अनुसार शाही जानवरों की रखने का खर्च मनसबदारों को भुगतना पडता था, जिसे खुराक ए दव्वाब कहा जाता था।

तीसरा चरण

इस व्यवस्था के बावजूद मनसबदारों द्वारा अपने सैनिक दायित्वों को पूरा करने में कोताही की जाती थी तथा निरीक्षण के समय उनके द्वारा निर्दिष्ट संख्या में सैनिक दिखाने की केवल खानापूर्ति कर दी जाती थी; अर्थात् वे स्थायी रूप से सैनिकों को व्यवस्था नहीं करते थे। इसी समस्या का समाधान करने हेतु शासन के 40वे वर्ष  (1595-96) में ‘सवार' पद की व्यवस्था की गई। पूर्व प्रचलित मनसब को अब जात कहा जाने लगा, जिससे मनसबदार के निजी वेतन का बोध होता था, इसी से निर्दिष्ट तालिका के अनुरूप निजी जानवरों (रवासा) की व्यवस्था उसे करनी होती थी।

नवीन पद ‘सवार' से अब मनसब की श्रेणी का बोध होता था। प्रथम श्रेणी के मनसबदार को अपने जात पद के बराबर सवारों की व्यवस्था करनी होती थी। ( इस प्रकार 5000/5000 जात - सवार मनसब होने का अर्थ था कि उस मनसबदार को अपने जात मनसब के बराबर ही घुडसवारों की व्यवस्था करनी थी)।

द्वितीय श्रेणी के मनसबदार को अपने जात पद से कुछ कम, लेकिन आधे से कम नहीं, घुडसवारों की व्यवस्था करनी होती थी, इस दशा में उसके मनसब का उल्लेख 5000/3000 रूप में किया जाता था।

तीसरी श्रेणी में वे मनसबदार आते थे, जिनका सवार पद, जात पद के आधे से कम था या जिनके पास सवार पद था ही नहीं। जैसे 5000/2000 जात - सवार का मनसबदार।

NOTE कुछ विद्वानों के अनुसार जात व सवार पद की स्थापना 1597 में हुई।

अबुल फजल के अनुसार अकबर ने मनसबदारों को 66 श्रेणियों (अल्लाह शब्द के अंको की गणना के आधार पर (1+30+30+5 का योग) में विभाजित किया था परन्तु अबुल फजल 33 श्रेणियों के नामों का ही उल्लेख करता है, जिससे प्रतीत होता है कि व्यवहार में 33 प्रकार के मनसब ही प्रदान किए जाते थे।

D.u . - "अकबर के समय में सबसे बड़ा मनसब 5000/ 5000 जातसवार का होता था, जो केवल राजकुमारों तथा कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को ही दिया जाता था। "

 L.P. शर्मा  - अकबर ने अपने आरंभिक काल में 10 से लेकर 10,000 और बाद में 12000 की संख्या तक के मनसब प्रदान किए। जब सबसे बड़ा मनसब 10,000  का था तब 5000 से ऊपर का मनसब केवल शाहजादों को दिया जाता था, परन्तु जब सबसे बड़ा मनसद, 12000 का हो गया तब सरदारों को 7000 तक के मनसब प्रदान किए गए और ऊपर के मनसब शाहजादों के लिए सुरक्षित रखे गए । मानसिंह और मिर्जा अजीज कोका को 7000 - 7000 हजार का मनसब प्रदान किया गया था । एकलपद ?)

सभी मनसब, यहां तक कि 10/10 जात व सवार भी पादशाह द्वारा प्रदान  किए जाते थे । यद्यपि ऐसा करते समय वह अपने अमीरों की सिफारिश पर भी ध्यान रखता था।

यद्यपि निम्न श्रेणी के मनसबदारों को उच्च श्रेणी के मनसबदारों के अधीन कार्य करना होता था, लेकिन उसका अर्थ यह नहीं था कि उसका सैनिक दस्ता उच्चश्रेणी के मनसबदार के अधीन था। बड़े मनसबदारों के साथ उन्हें केवल सुविधा हेतु संलग्न किया गया था, वे उसके अधीनस्थ नहीं थे। ( पंच हजारी मनसबदार अपने अंतर्गत एक-एक हजार के पांच मनसबदार रख कर आवश्यक घुडसवारों का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता था, वरन् उसे स्वयं के घोड़ों द्वारा पद का औचित्य दर्शाना होता था।

दु अस्पा - सिंह अस्पा प्रणाली

> जहाँगीर के शासनकाल के 10 वे वर्ष (1615) में अकबर कालीन सवार पद 'में' परिवर्तन किया गया। इस वर्ष महाबत खाँ की दक्षिण में मुगल सेनापति के रूप में नियुक्ति की गई तथा ईनाम स्वरूप उसके सवार पद में से 1700 सवार दुअस्पा सिंह अस्पा कर दिए गए। किसी अमीर को दुअस्पा-सिंह अस्पा  सवार पद दिए जाने का यह प्रथम उल्लेख था।

 इस नवीन व्यवस्था के अनुसार किसी मनसबदार के सवार पद में से आधे या पूरे या कुछ सवारों को दो अस्पा सिंह अस्पा बना दिया जाता था। इससे सवार पद के"इस भाग की संख्या दुगुनी हो जाती थी।

'उदाहरण

एक मनसबदार के पास 5000 जात/ 5000 सवार का मनसब है और उसे दो अस्पा सिंह अस्पा' अर्थात् सभी पद दो अस्पा सिंह अस्पा(-दो घोडेवाले) बना दिया गया हो तो उस स्थिति में उस मनसबदार को दुगुनी संख्या में (5000+5000) सैनिक  (घुडसवार) रखने की अनुमति दी जाती थी।

उदाहरण2:

यदि किसी मनसबदार के 5000 सवार पद मे से 3000 सवार दो अस्पा सिंह अस्पा कर दिए जाते तो बचे हुए 2000 सैनिक बारावर्दी कहलाते। और उस मनसबदार  के पास कुल सवारों की संख्या होती 2000 + (3000×2) = 8000 सवार |

इस व्यवस्था  में जो अतिरिक्त संवार संख्या बनाई जाती थी, उसके लिए  अलग से धनराशि प्रदान की जाती थी।

नई व्यवस्था लाने के कारण

(1) सम्राट बनने के बाद जहाँगीर अपने विश्वास पात्र कुलीनों की पदोन्नति करना चाहता था और उनको सैनिक दृष्टि से मजबूत करना चाहता था, परन्तु इसमें एक समस्या थी।

अकबर के समय से यह नियम बनाया गया था कि किसी मनसबदार का सवार पद उसके जात पद से अधिक नहीं हो सकता था। इस स्थिति में सवार पद बढ़ाने पर जात पद को भी बढ़ाना पड़ता। जात पद में बढोतरी करने पर व्यक्तिगत वेतन के रूप में अतिरिक्त भुगतान करना पडता और इससे राजकोष पर दबाव पडता । इसके अलावा पदानुक्रम में कुछ कुलीनो के जात की भी बढ़ाना पड़ता, जिससे अन्य कुलीनों में ईर्ष्या का भाव पैदा होता।

अत: दुअस्पा सिंह अस्पा ऐसी प्रणाली थी जिसके माध्यम से जात पद या मनसब क्रमानुक्रम को छेड़े बिना अतिरिक्त सवार प्रदान किए जा सकते थे।

जहाँगीर के शासनकाल में दुअस्पा- सिंह अस्पा सवार पद दिए जाने के कम ही दृष्टांत मिलते हैं। परन्तु शाहजहां के काल में ऐसे पदों में काफी वृद्धि हुई थी। औरंगजेब के काल में इसमें और भी वृद्धि हुई थी।

महाना वेतन प्रणाली (शाहजहाँ )

अकबर के काल से ही यह शिकायत आ रही थी कि जागीरों की अनुमानित आय (जमा) और वास्तविक आय (हासिल) में अंतर होता था और जागीरों से होने वाली वास्तविक आय कम होती थी।

इससे मनसबदारों को व उनके मातहत दस्तों को आर्थिक हानि का सामना करना पडता था, क्योंकि उनके वेतन की अदायगी जागीर से होने वाली आय में से ही होती थी।

इस समस्या का हल शाहजहां ने महाना वेतन प्रणाली के रूप में निकाला। ( वास्तविक वसूली के आधार पर) (इसी प्रणाली को शाहजहाँ कालीन इतिहासकार"लाहौरी ने एक-पांचवा (1/5) नियम के रूप में विस्तृत रूप से विवेचित किया है।

 इस प्रणाली के अनुसार यदि किसी जागीर से आय 50% ही होती तो उसे"शिश्माहा जागीर (छहमाही) माना जाता और यदि  आय ¼ होती तो उसे सीमाही जागीर (तीन माही) माना जाता था।

इसी अनुपात में (50% & 75%) उनके उत्तरदायित्वों कटौती कर दी जाती थी।

 शाहजहाँ के उत्तरार्द्ध काल में दक्षिण में हासिल और जमा का अनुपात 1:3  था। इस प्रकार दक्षिण में अधिकांश जागीर चार माही थी।

'नवीन व्यवस्था का कारण (1) पूर्व वर्णित (2) अगर बादशाह जागीरों की हासिल में कमी के आधार पर मनसबदारों के जात/ सवार में कमी करता तो इसे मनसबदारों द्वारा अपनी अवनति माना जाता, जिससे असंतोष फैलता ।

 

लेकिन इस व्यवस्था के कारण सैनिक दायित्वों में कमी कर दी गई।

• यदि सैन्य अभियान के सिलसिले में मनसबदार को उत्तर पश्चिमी सीमा  प्रदेशों में तैनात किया जाता था तो उसे सवार पद में उल्लेखित सैनिकों का 1/5 सैनिकों की ही व्यवस्था उस स्थानों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए करनी होती थी। 'औरंगजेब के शासन काल में 6 माही जागीर से अधिक न देना एक सामान्य, प्रवृत्ति बन गई थी।

मशरूत (सशर्त सवार पद):

औरंगजेब के काल में यद्यपि दुअस्पा सिंह अस्था प्रणाली प्रचलित थी लेकिन इस तरह की वृद्धि स्थायी होती। लेकिन महाना वेतन के कारण सैनिक दायित्वों में  की कटौती के कारण सरदारों को सैन्य शक्ति कम हो गई थी, अतः इसके प्रभाव को कम करने और सक्षम सरदारों को महत्वपूर्ण मुहिम अभियानों पर भेजते समय, या फौजदार, किलेदार के पद पर नियुक्ति के समय उसके सवार पद में है अतिरिक्त वृद्धि का एक और माध्यम निकाला गया, जो मशरूत या सशर्त सवार पद कहलाता था। तबादला या कार्य पूरा होने पर मशरूत पद वापस ले लिया जाता था। लेकिन कभी कभी मशरूत को सामान्य पद में मिला दिया जाता था।

मनसबदार के उत्तरदायित्व/ वेतन  में कटौतियाँ:

चौथाई रवासा - मनसबदार को युद्ध में काम आने वाले हाथी, घोड़ों, बोझा ढोने वाले पशुओं व गाड़ी आदि की व्यवस्था करनी होती थी। इस व्यवस्था में  होने वाला व्यय ' जात’ मनसब में निर्धारित वेतन में शामिल होता था।

लेकिन सवारों की भाँति मनसबदार पशुओं की व्यवस्था में भी कोताही बरतते थे। इसीलिए 17वी  संदी के प्रारंभ में मनसबदारों के वेतन में से इस मंद में व्यय होने वाली राशि की कटौती करना प्रारंभ कर दिया गया, जिसे " चौथाई रवासा कहा जाता था। (निजी वेतन का 25%)

 लेकिन यह कटौती 1681 के बाद समाप्त कर दी गई क्योंकि इसी वर्ष वेतन की नई दरें लागू की गई थी जिसके तहत अकबरकालीन वेतन की तुलना में 25-30% राशि की कमी आ गई थी। चूंकि मनसबदार पशुओं की व्यवस्था में कोताही करते थे, अत: इस बाध्यता को समाप्त कर दिया गया और  इस मद से मिलने वाली राशि भी उनके वेतन में शामिल नहीं रहीं।

लेकिन उनके जात पद के अनुरूप निर्दिष्ट मात्रा में निजी स्तर पर अपने तथा अपने सैनिकों के दस्तों की आवश्यकता के अनुरूप पशुओं की व्यवस्था करनी थी।

मनसबदारों पर शाही पशुओं का उत्तरदायित्व हटाने पर शाही अस्तबल की क्षमता का विस्तार किया गया था। लेकिन इसका आर्थिक बोझ शाही कोष पर न बढ़े इस हेतु मनसबदारों के निजी वेतन से खुराके फीलान' (हाथियों का चारा) 'नाम से कटौती प्रारंभ कर दी गई ।

शाही घोड़ों की खरीदी हेतु मनसबदारों के वेतन में से 'इरमास’ नामक कटौती भी होती थी।

चौथाई कुल नामक कटौती दक्षिण राज्यों की सेवा को छोड़ कर आए मनसंबदारों के जात और सवार दोनों मंदो के धन से की गई। इसकी शुरूआत शाहजहां के काल में हुई थी।

 

"Some Fats :

 अकबर के शासन काल में 500 एवं औरंगजेब के शासनकाल में 10,00 की संख्या के नीचे के मनसबदारों को मनसबदार' पुकारा जाता था।

500 या 1000 से 2500/3000 तक सैन्य संख्या वाले मनसबदारों को 'अमीर' कहां जाता था और 2500/3000 से ऊपर की संख्या वाले मनसबदार को उमरा ए आजम  कहा जाता था।  सैनिक अधिकारियों में सबसे प्रतिष्ठा का पद खान ए-जमा और उसके बाद खान-ए-खाना था। यह पद एक समय  में एक व्यक्ति को ही दिया जाता था।

 

दागमहाली नामक विभाग घोडो और हाथियों को दागने के लिए खोला - गया था। प्रत्येक घोडे पर एक शाही निशान और एक मनसबदार का निशान दागा जाता था।

सभी मनसबदारों की नियुक्ति सीधे सम्राट द्वारा की जाती थी। सभी प्रत्याशियों को मीरबक्शी  सम्राट के सम्मुख प्रस्तुत करता था। वजीर की मोहर के बाद मनसब पद प्रदान करने का आदेश जारी होता था।

 

मनसबदारों को अपनी सेना का नियमित निरीक्षण और शारीरिक सत्यापन करवाना होता था, यह कार्य मीरबक्शी का विभाग सम्पन्न करता था। इसे 'दागो चेहरा' कहा जाता था।

मनसबदारी व्यवस्था प्रभाव

इस प्रणाली के लागू करने से मात्र नकद वेतन अथवा जागीर में भूमि दे देने से और निरीक्षण की समुचित व्यवस्था से ही मुगल शासकों को सहज में ही लाखों सैनिकों और घुडसवारों की सेवा उपलब्ध होने लग गई

2) इस प्रणाली से एक सीमा तक सेनापति की नियुक्ति में भी सहायता मिली।

 अधिकांश मनसबदारों को वेतन नगद न देकर जागीर की आय के रूप में दिया जाता था, (कुछ मंसबदार नकद वेतन प्राप्त करते थे) अतः इससे मुगल अधिकृत क्षेत्र की आय का मूल्यांकन करने में सहायता मिली।

घुडसवारों की संख्या में वृद्धि से शस्त्र और सैनिक सामान की मांग बढ़ी, जिससे लघु उद्योग और दस्तकारी को बढ़ावा मिला

लेकिन बाद के समय में मनसबदारों की सैन्य और घुडसवार शक्ति मु गल साम्राज्य को नष्ट करने में सहायक रही, जब मनसबदारों में गुटबंदी और स्वतंत्र होने की प्रवृति बढ़ गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें